सिंह ब्रदर्स कोल्ड स्टोर में ब्राह्मण समाज सामाजिक समरसता संगोष्ठी का आयोजन विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भईया ने किया फूलों की बौछार करके ब्राह्मणों का स्वागत।

रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं

दातागंज,स्थित सिंह कोल्ड स्टोर में ब्राह्मण समाज सामाजिक समरसता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भईया ने सम्मिलित होकर भगवान परशुराम जी के चरणों में नमन किया। और दूर दराज से आये ब्राह्मणों का फूलों की बौछार करके उनका भव्य स्वागत किया

और देवतुल्य प्रबुद्धजनों से आत्मीय संवाद स्थापित किया । वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव दुबे उर्फ नन्हे लाल पंडित जी की अध्यक्षता में विपिन गुप्ता जी के कुशल संचालन में आयोजित इस गरमामई संगोष्ठी में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अमिताभ उपाध्याय क्षेत्रीय मंत्री रजनी मिश्रा पूर्व जिला महामंत्री पंडित शारदाकांत चीकू भैया ब्राह्मण संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष सुभाष शर्मा , ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम उर्फ अंकित भैया और प्रधानाचार्य रामलाल लड़ैते शर्मा , सहित क्षेत्र के तमाम सम्मानित ग्राम प्रधान शिक्षक गण एवं प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।

सनातन मूल्यों की रक्षा और राष्ट्र निर्माण में ब्राह्मण समाज का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहा है। हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र पर चलकर सामाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर समर्पित है।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed