
सावन में भगौली तीर्थ पर उमड़ा आस्था का सैलाब
जिला संवाददाता -विशाल गुप्ता बाराबंकी।
भगौली तीर्थ स्थित श्री प्रसन्नाथ शिवलिंग पर सावन के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। समाजसेवी संजय यादव मिठवारा की ओर से आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में 1100 लीटर दूध से भगवान शिव का महारुद्राभिषेक किया गया।महारुद्राभिषेक के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना हुई और श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारे लगाए। आसपास के गांवों के अलावा दूर-दराज से भी बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में पहुंचे।अभिषेक के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। संजय यादव ने बताया कि वह हर वर्ष सावन में भगवान शिव का अभिषेक कराते हैं। पिछले वर्ष हरिद्वार से 1100 लीटर गंगाजल मंगवाकर अभिषेक कराया गया था, जबकि इस बार 1100 लीटर दूध से महारुद्राभिषेक किया गया।
![]()
