फतेहपुर, 26 अगस्त 2026 अल्लीपुर मेडिकल कॉलेज में बारिश से बचने के लिए गेट के पास खड़े बाइक सवार ग्राम प्रधान की गार्डों ने पिटाई कर दी। प्रधान ने अंगूठी छीनने का भी आरोप लगाया है।
मलवां थाना क्षेत्र के चक्की गांव के प्रधान विनोद कुमार साहू ने पुलिस को बताया कि मंगलवार दोपहर वह काम से शहर जा रहे थे। तेज बारिश होने पर उन्होंने बाइक मेडिकल कॉलेज गेट से दूर बाउंड्री के बाहर खड़ी कर दी और बारिश रुकने का इंतजार करने लगे।
आरोप है कि गेट पर तैनात गार्ड ने बाइक हटाने को कहा। प्रधान ने बारिश रुकने के बाद बाइक ले जाने की बात कही। गेट के पास अन्य वाहन भी खड़े थे। इसी बात को लेकर गार्ड ने गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर तीन-चार अन्य गार्ड भी आ गए और उन्हें कॉलेज परिसर में घसीट कर पीटा। प्रधान का आरोप है कि मारपीट के दौरान एक गार्ड ने उनकी सोने की अंगूठी छीन ली और अंगुली में कट लग गया। सूचना पर यूपी 112 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज ने बताया कि पुलिस को मौके पर भेजा गया है, जांच रिपोर्ट के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

1 view

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *