MD NEWS बहुआयामी समाचार
रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर

फतेहपुर। बहुजन समाज पार्टी की जिला स्तरीय संगठन समीक्षा बैठक मंगलवार को सौभाग्य सिंदूर गेस्ट हाउस में जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन मंडल प्रभारी अभिषेक प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान जिला संगठन की गतिविधियों और आगामी तैयारियों की समीक्षा की गई। वीर प्रकाश लोधी ने कहा कि जिले का संगठन पूरी तरह सक्रिय है और सभी पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। मुख्य अतिथि पूर्व लोकसभा सदस्य एवं प्रयागराज मंडल प्रभारी घनश्याम चंद्र खरवार ने कहा कि सभी विधानसभा प्रभारियों, विधानसभा अध्यक्षों तथा सेक्टर और बूथ स्तर की कमेटियों का पुनः रिव्यू कर उन्हें और मजबूत किया जाए। उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर तक सक्रिय करते हुए सभी विधानसभा क्षेत्रों में जीत के लक्ष्य के साथ कार्य करना है।
बैठक में पूर्व विधायक एवं मंडल प्रभारी मुरलीधर, जगन्नाथ पाल, आकाश राव, सिपाही लाल यादव, विवेक कुमार माधुरे, सूर्य भवन फौजी, अभिषेक कुमार शुक्ला, चेतराम, हेमराज, राम प्रताप पाल, सूर्य पाल लोधी, शंकर लोधी, रोशन लाल गौतम, मो. हाशिम, रामहित प्रियदर्शी, मनोज गौतम, एमपी भास्कर सहित बसपा के पदाधिकारी, वरिष्ठ पूर्व पदाधिकारी और बीवीएफ के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Loading

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed