MD NEWS बहुआयामी समाचार
रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर

​फतेहपुर। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय फतेहपुर में बुधवार को सामाजिक न्याय के पुरोधा व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बी.पी. मंडल (बिन्देश्वरी प्रसाद मंडल) की जयंती धूमधाम से मनाई गई। पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
​कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव चौधरी मंज़र यार ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अवधेश यादव ‘पंचू’ का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने जिला पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के नवमनोनित सदस्यों को मनोनयन पत्र सौंपे और सभी को एकजुट होकर संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
​जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बी.पी. मंडल जी ने देश में पिछड़ों, वंचितों के सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक अधिकारों की लड़ाई को राष्ट्रीय स्तर पर नई दिशा दी। उन्होंने नए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश में बदलाव और सपा की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मेहनत करनी होगी, ताकि अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाया जा सके।
​इस दौरान दयालु गुप्ता, दलजीत निषाद, राजेंद्र वर्मा, मनोज यादव, रामकिशोर प्रजापति, श्रीकांत विश्वकर्मा, हीरालाल साहू, रईस अहमद, शेरा यादव, गार्गीदीन बाजपेई, सुहैल खान हेमू, संगीता राज पासवान, एड. उदय राज लोधी, एड. अश्विनी यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Loading

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed