निचलौल (महराजगंज)।जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘विशेष अभियान वज्र’ के तहत निचलौल थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 15 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त रुपेश कन्नौजिया को गिरफ्तार कर लिया है, जो लंबे समय से फरार चल रहा था।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ और क्षेत्राधिकारी निचलौल रविन्द्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र राय के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी की। 26 अगस्त 2026 को सुबह करीब 11:45 बजे ओडवलिया चौराहे के पास स्थित आदित्य ईंट-भट्ठे के समीप पुलिया के पास से अभियुक्त को दबोच लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रुपेश कन्नौजिया (उम्र लगभग 25 वर्ष), पुत्र राम अवतार, निवासी ग्राम कटका, थाना निचलौल, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। अभियुक्त के विरुद्ध निचलौल थाने में मुकदमा अपराध संख्या 0174/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 333, 64 और 351(3) में मामला दर्ज था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस विभाग द्वारा 15,000 रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:

​प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र राय
​उपनिरीक्षक मनोज कुमार गुप्ता
​कांस्टेबल आनन्द यादव
​कांस्टेबल शुभम वर्मा


​पुलिस ने बताया कि आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद अभियुक्त को सक्षम न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed