राष्ट्रीय हनुमान दल, जिला बदायूं द्वारा कछला घाट तथा पटना देवकली पर शिव तेरस के अवसर पर प्रसाद वितरण

राष्ट्रीय हनुमान दल, जिला बदायूं द्वारा कछला घाट तथा पटना देवकली पर शिव तेरस के अवसर पर प्रसाद वितरण

रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं

बदायूं। राष्ट्रीय हनुमान दल, जिला बदायूं के तत्वावधान में पावन कछला घाट तथा पटना देवकली पर शिव तेरस के शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय हनुमान दल के जिला अध्यक्ष श्री दिनेश सिंह एवं जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट संजीव कुमार सक्सेना उपजिलाध्यक्ष प्रशान्त सिंह, जिला महामंत्री श्रीओम मिश्रा, सार्थक चित्रांश एड० व नरेन्द्र गुप्ता तथा राष्ट्रीय हनुमान दल के युवा मोर्चा के जिला मंत्री कुनाल ठाकुर सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सेवा भाव से कार्यक्रम में सहयोग करते हुए श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।राष्ट्रीय हनुमान दल के पदाधिकारियों ने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के माध्यम से समाज में सेवा, सद्भाव और एकजुटता की भावना को मजबूत करना संगठन का प्रमुख उद्देश्य है।कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

9 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *