एमडी न्यूज ब्यूरों गोंडा- अजीत यादव
गोंडा- गोंडा जनपद के थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा बारावफात त्यौहार के दृष्टिगत क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर जुलूस एवं कार्यक्रमों की सतर्कतापूर्वक निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान ग्राम बेलावाँ नाऊ पुरवा में बारावफात जुलूस के दौरान दूसरे धर्म के धार्मिक विश्वासों का अपमान करने एवं धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आशय से नियम उल्लंघन नारे बजाने एवं लगाने के प्रकरण में तत्काल संज्ञान लेते हुए।

डीजे लगे वाहन को डीजे सहित सीज किया गया। प्रकरण में अभियोग पंजीकृत कर शांति एवं कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।गिरफ्तार अभियुक्त रियाज अहमद पुत्र मो0 युनुस निवासी ग्राम बेलावाँ नाऊ पुरवा, थाना मोतीगंज, जनपद गोंडा। पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 188/2026, धारा 196(1)/223/299/302 BNS, थाना मोतीगंज, जनपद गोंडा। गिरफ्तार करने वाली टीम उ0नि0 नारदमुनि कन्नौजिया, का0 गंगाशरण यादव
![]()
