गुफरान खान रिपोर्टर एमडी न्यूज़ से मैगलगंज खीरी
मैगलगंज, खीरी। 12 रबी-उल-अव्वल के मुबारक मौके पर ग्राम गुरुदेव खेड़ा में ईद मिलादुन्नबी का पर्व श्रद्धा, उत्साह और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर मुस्लिम समाज के लोगों ने एक-दूसरे को ईद मिलादुन्नबी की दिली मुबारकबाद पेश की और अमन, मोहब्बत, भाईचारे तथा इंसानियत का पैगाम दिया।
कार्यक्रम में मौलाना लियाकत हैदरी, इमाम कमेटी अध्यक्ष राजू, मौलाना युसुफ रजा, मौलाना साद रजा, ग्राम प्रधान लल्लू उर्फ कादिर, सरबर रजा कादरी, आफरान, मौलाना मुकीम सहित पूर्व प्रधान इरफान खान, हिदायत अली, सहीमन खान, रिजवान कुरैशी, शाहनवाज हाशमी, आजम खान, सलमान खान, जावेद खान, सोहेल खान, गुफरान खान ,मोहम्मद फैजान समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

वक्ताओं ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी का संदेश आपसी प्रेम, भाईचारे और इंसानियत को मजबूत करने का है। सभी ने देश और समाज में अमन-चैन, खुशहाली एवं बरकत की दुआ की।
वहीं कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा।
मैगलगंज इंस्पेक्टर संजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान आपसी सौहार्द और भाईचारे का माहौल कायम रहा तथा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
![]()
