लखीमपुर खीरी / लखनऊ:
देश की राजनीति और समाज में गुणात्मक सुधार की वकालत करने वाले युवाओं के लिए एक बड़ी और गौरवशाली खबर है। देश के प्रतिष्ठित न्यूज़ नेटवर्क ABP News लाइव द्वारा जारी की गई ’12 असाधारण हस्तियों’ (12 Exceptional Individuals Making a Difference In 2026) की सूची में ‘बहु-आयामी पार्टी’ (BAP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और विज्ञान शिक्षक व शोधकर्ता के.एम. अमिश को स्थान मिला है। शिक्षा, विज्ञान, शोध और राजनीति के क्षेत्र में उनके बहुआयामी दृष्टिकोण और समाज निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए राष्ट्रीय स्तर पर उन्हें इस सम्मान से नवाजा गया है।

बहुआयामी शासन और बदलाव का नया मॉडल:
के.एम. अमिश, जिन्होंने पूर्व में आम आदमी पार्टी (AAP) के जिला महासचिव और प्रवक्ता के रूप में एक लंबी राजनीतिक यात्रा तय की, उन्होंने मार्च 10 मार्च 2024 सावित्रीबाई फुले की जयंती पर तराई के क्षेत्र लखीमपुर खीरी में बहु-आयामी पार्टी (BAP) की स्थापना की। वर्तमान में राजनीतिक बदलाव की दिशा में उनकी पार्टी एक नया राजनीतिक मॉडल लेकर आई है जो मुख्य रूप से युवाओं को शिक्षा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी (Technology) और शासन (Governance) में रिसर्च पर आधारित है।

सोशल मीडिया और जनता के बीच बढ़ती लोकप्रियता:
ABP लाइव की रिपोर्ट के अनुसार, ‘बहु-आयामी पार्टी’ को बहुत कम समय में विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाखों लोगों का समर्थन और फॉलोअर्स मिले हैं। पार्टी अब तक शासन, प्रशासन और सरकार को सामाजिक और रणनीतिक सुधारों से जुड़े 1,000 से अधिक सुझाव पत्र और ज्ञापन (Memoranda) सौंप चुकी है। इसके अलावा, एमडी न्यूज (MD News) के माध्यम से वे लगातार सकारात्मक और विकासपरक पत्रकारिता को बढ़ावा दे रहे हैं।

इस उपलब्धि पर के.एम. अमिश का बयान: इन्होंने त्रिलोकी मीडिया और खासकर एबीपी न्यूज़ लाइव को बहुत-बहुत धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए बहु-आयामी पार्टी के अध्यक्ष के.एम. अमिश ने कहा, “यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि उन लाखों कार्यकर्ताओं और युवाओं का है जो देश में एक शिक्षित, वैज्ञानिक और नीति-आधारित शासन व्यवस्था देखना चाहते हैं। बहु-आयामी पार्टी देश की राजनीति में एक सकारात्मक बदलाव लाने और हर नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व आधुनिक तकनीक का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।”

![]()
