बुढ़ाना, मुज़फ्फरनगर। कस्बा बुढ़ाना निवासी आदेश त्यागी ने 25 अगस्त 2026 को उपजिलाधिकारी बुढ़ाना को शिकायत पत्र देकर सरकारी सार्वजनिक भूमि पर कथित अवैध कब्जे और प्लाटिंग का आरोप लगाया है।

शिकायत में खसरा संख्या 2777 की रास्ता, बंजर एवं सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर कथित कब्जे और दीवार बनाकर पीछे से प्लाटिंग किए जाने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता का दावा है कि सरकारी भूमि को प्लाट के रूप में बेचकर लोगों से धन वसूला जा रहा है, जिससे राजस्व को नुकसान हो रहा है।

वहीं दूसरी शिकायत में खसरा संख्या 2833, 2834, 2835, 2842 और 2843 की तालाब एवं सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर कथित अवैध कब्जा कर फसल बोने का आरोप लगाया गया है। शिकायत में तालाब की भूमि को भी कब्जे से मुक्त कराने की मांग की गई है।

आदेश त्यागी ने दोनों मामलों में मौके की जांच, अवैध कब्जे हटाने, सरकारी भूमि की बिक्री/प्लाटिंग रोकने तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

अब देखना होगा कि प्रशासन इन शिकायतों पर क्या कार्रवाई करता है और जांच में सरकारी भूमि पर कब्जे के आरोप कितने सही पाए जाते हैं।

6 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *