एमडी न्यूज गोंडा ब्यूरों – अजीत यादव
गोण्डा- गोंडा जनपद के थाना धानेपुर पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अलावल देवरिया से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय रवाना कर दिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान परवेज पुत्र मो. कलीम खान निवासी अलावल देवरिया, थाना धानेपुर, उम्र करीब 30 वर्ष के रूप में हुई है। वह धानेपुर थाने में दर्ज आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित चल रहा था।
गिरफ्तारी थानाध्यक्ष विपुल कुमार पांडेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक शिवम गुप्ता, हेड कांस्टेबल पवन यादव, कांस्टेबल सतीश कुमार और कांस्टेबल राघवेन्द्र यादव की टीम ने की।
1 view
