एसोसिएशन ऑफ एफिलिएटेड स्कूल्स, मथुरा की नई कार्यकारिणी का गठन

मथुरा दिनांक 23 अगस्त 2026 को एसोसिएशन ऑफ एफिलिएटेड स्कूल्स, मथुरा (CBSE/ICSE से सम्बद्ध विद्यालयों का संगठन) की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विद्यालयों से सम्बंधित विभिन्न विषयों एवं समस्याओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया बैठक में मुख्य चुनाव अधिकारी श्री संजय पाठक की अध्यक्षता में व श्री दीपक मुकुटमणी के क्रियान्वयन में साधारण सभा द्वारा सर्वसम्मति से वर्ष 2026 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें डॉ. अनिल यदुवंशी को अध्यक्ष तथा इंजी. हरे कृष्ण शर्मा (एडवोकेट) को मुख्य सचिव के पद पर चयनित किया गया।

नव-निर्वाचित प्रबंध कार्यकारिणी-2026 इस प्रकार है :-

  1. अध्यक्ष – डॉ. अनिल यदुवंशी माउंट हिल एकेडमी, चंदनवन
  2. उपाध्यक्ष – डॉ. कुलदीप कुमार लवानिया, ब्रजस्थली एकेडमी, मांट
  3. उपाध्यक्ष – डॉ. अशोक कुमार सिकरवार, बलदेव पब्लिक स्कूल, बलदेव
  4. मुख्य सचिव – इंजी. हरे कृष्ण शर्मा (एडवोकेट), श्री कृष्णम पब्लिक स्कूल, गोवर्धन
  5. सचिव – श्रीमती शशि शर्मा, वेद प्रकाश पाठक पब्लिक स्कूल, नौहझील
  6. संयुक्त सचिव – इंजी. आकाश सिंघल (एडवोकेट), संस्कार पब्लिक स्कूल, मथुरा
  7. उप सचिव – श्री अमरजीत सिंह, सिम्बायोसिस स्कूल, मथुरा
  8. कोषाध्यक्ष – श्री अभिषेक गोयल, रमनलाल शोरावाला पब्लिक स्कूल
  9. विधि सलाहकार – श्री आशीष भाटिया, ज्ञान दीप शिक्षा भारती
  10. मीडिया प्रभारी – श्री अतुल चौधरी ब्रजधाम विद्या मंदिर, पाली डूंगरा

सदस्यगण : श्री मनोज शर्मा (राधा महेंद्र विद्या निकेतन, माट), श्री मनोज चौधरी (SKS ग्लोबल स्कूल, राया), श्री विजय सिंह (ABS पब्लिक स्कूल, फरह), श्री संजय शर्मा (चराकुला पब्लिक स्कूल, राधाकुंड)।

इसके साथ ही संरक्षक समिति-2026 का भी गठन किया गया, जिसमें शिक्षा जगत के वरिष्ठ मोहन स्वरूप भाटिया, वीरेंद्र गोयल, डॉ. अनिल कुमार बाजपेयी, संजय पाठक, हीरा सिंह एवं डॉ. ओम प्रकाश शर्मा को संरक्षक सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।नई कार्यकारिणी ने संकल्प लिया कि विद्यालयों के संबंध में जारी होने वाले विभिन्न शासकीय आदेशों की उचित व्याख्या करना, विद्यालयों की समस्याओं का निराकरण कराना तथा प्रशासन एवं विद्यालयों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर शैक्षिक वातावरण को सुदृढ़ बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *