बरेली में रक्षाबंधन पर रोडवेज लोकल रूटों पर ज्यादा बसों का संचालन करेगा। ये बसें अतिरिक्त फेरे भी लेंगी। बरेली परिक्षेत्र के बरेली, रुहेलखंड, पीलीभीत और बदायूं डिपो को पांच-पांच बसें लोकल रूटों के लिए आरक्षित करने का आदेश दिया गया है। ऐसे रूटों पर भी बसों का संचालन करने का आदेश दिया गया है, जो रोडवेज बस सेवा से अछूते हैं। परिवहन निगम ने बहनों को एक सहयात्री के साथ 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त यात्रा की सुविधा दी है।

ऐसे में इस दौरान बसों पर ज्यादा दबाव रहेगा। क्षेत्रीय प्रबंधक मोहम्मद अजीम ने बताया कि परिक्षेत्र के चारों डिपो हर रूट पर सेवाएं देंगे। बहनों को डग्गामार वाहनों का सहारा न लेना पड़े, इसको लेकर भी जरूरी निर्देश दिए गए हैं। चारों डिपो में पांच-पांच बसें आरक्षित रहेंगी। किसी भी रूट पर अगर 25 यात्री मिलते हैं तो बस भेजी जाएगी। चालकों-परिचालकों के साथ वर्कशॉप कर्मचारियों व अन्य के अवकाश पर पहले ही रोक लगा दी गई है। क्षेत्रीय प्रबंधक मोहम्मद अजीम ने बताया कि रिकॉर्ड तलब किया गया है। सभी चालकों की ड्यूटी से पहले अल्कोहलिक जांच का आदेश दिया गया है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *