औरैया –
औरैया में आज रक्षाबंधन का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूली छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा और क्षेत्राधिकारी अजीतमल मनोज गंगवार को तिलक लगाकर राखी बांधी।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने छात्राओं को मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनकी सुरक्षा का भरोसा दिलाया।एसपी अभिषेक भारती ने जनपदवासियों से शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में रक्षाबंधन पर्व मनाने की अपील की।

5 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *