Hardoi……सांडी थाना क्षेत्र के भज्जी पुरवा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।हरदोई जिले में सांडी थाना क्षेत्र के भज्जीपुरवा गांव में एक वृद्ध का शव संदिग्ध हालात में चारपाई के नीचे पड़ा मिला। उसके दाहिने कान के पास चोट का निशान था। बेटे ने हत्या की आशंका व्यक्त करते पुलिस को सूचना दी। भज्जी पुरवा निवासी बाबू कुशवाहा (65) खेती करता था। उसके घर के सामने संतराम का मकान है।बेटे कन्हई के मुताबिक पिता रात में संतराम के दरवाजे पर रखे छप्पर के नीचे सोते थे। सोमवार की रात वहीं छप्पर के नीचे चारपाई डाल कर सो रहे थे। मंगलवार सुबह चारपाई के नीचे उनका शव पड़ा मिला। बेटे ने बताया कि पिता के दाहिने कान के पास किसी वजनी वस्तु के प्रहार से लगी चोटों के निशान थे।
मृतक के बेटे ने अज्ञात पर पिता की हत्या करने की आशंका व्यक्त की। उसने किसी रंजिश से इनकार किया। मृतक के तीन बेटे हैं। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी एसओ हाकिम सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट पुनीत शुक्ला

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *