लखनऊ में बीते सप्ताह जबरदस्त बारिश हुई है. शहर की कई सड़कों पर भारी बारिश के कारण जलजमाव हो गया था. यहां मंगलवार को मौसम साफ रहने की उम्मीद है, हालांकि आसमान में हल्के बादल नजर आएंगे.
इन जिलों में है येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर शहर, कानपुर देहात, उन्नाव, अयोध्या, चित्रकूट, गोरखपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत कबीर नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरियां, कुशीनगर, राय बरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, ललीतपुर, अंबेडकर नगर, आगरा, इटावा, औरैया, जौनपुर, हमीरपुर, महोबा और झांसी जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है. इन सभी जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *