फतेहपुर आज दिनाँक 29/08/26 को दोपहर 12 बजे इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के तत्वावधान व डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में चेयरमैन व कार्यकारिणी सदस्य इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उत्तर प्रदेश डॉ अनुराग श्रीवास्तव द्वारा जिला कारागार में जेल अधीक्षक नागेश सिंह की उपस्थिति में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त अभियान 2025 के अंतर्गत गोद लिए गए 3 बंदी क्षय रोगियों को पोषण सामग्री वितरण किया गया।डॉ अनुराग द्वारा 3 नए बंदी क्षय रोगियों संतलाल,अमित जाट, रावेंद्र को पोषण सामग्री (मूंगफली के दाने,सत्तू,चना,गुड़,प्रोटीन पाउडर)प्रदान किया गया।यह सामग्री रोगियों के चिकित्सकीय कोर्स पूर्ण होने तक दी जाएगी।इस अवसर पर जेल चिकित्सक डॉ सतीश चंद्रा व प्रमुख सहयोगी अजीत सिंह सचिव इंडियन रेडक्रास सोसाइटी व टीबी ट्रीटमेंट सुपरवाइजर,आजीवन सदस्य गोरेलाल उपस्थित रहे।

6 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *