ब्रेकिंग
अयोध्या।
रिपोटर आशुतोष पाण्डेय MDNEWS जनपद अयोध्या
कंदइला निवासी हिस्ट्रीसीटर राम लगन मौर्या की हत्या मामला, दो हत्या आरोपी और गिरफ्तार, सचिन उपाध्याय और प्रांजल सिंह गिरफ्तार, तीन आरोपी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार,8 के खिलाफ दर्ज हुआ था मुकदमा, थाना पूराकलंदर के कन्दैला गांव में हिस्ट्रीसीटर राम लगन मौर्या की हुई थी हत्या, मां हुई थी घायल। सचिन उपाध्याय प्रतापगढ़ का तो प्रांजल सिंह रहने वाला है अमेठी का।
प्रेसनोट दिनांक 28.08.2026
हत्या की घटना कारित करने वाले 02 वांछित अभियुक्तो को स्वाट/सर्विलांस व थाना पूराकलन्दर की संयुक्त पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार, एक पिस्टल, एक मैगजीन, 4 कारतूस बरामद।
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अयोध्या डॉ0 गौरव ग्रोवर महोदय के दिशा-निर्देशन में तथा श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी अयोध्या महोदय के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक थाना पूराकलन्दर जनपद अयोध्या के नेतृत्व में थाना पूराकलन्दर टीम, एसओजी टीम व सर्विलान्स टीम के द्वारा थाना पूराकलन्दर जनपद अयोध्या पर पंजीकृत मु0अ0सं0 568/2026 धारा-127(2) /352 /351(3) /191(2)/191(3)/190/103(1)/109(1)/61 (2) ए बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट व 3ए/5ए विस्फोटक पदार्थ अधिनियिम थाना पूराकलन्दर जनपद अयोध्या से सबंधित अभि० गण जिनके द्वारा दिनाँक 25.08.2026 को समय करीब 18.00 बजे थाना पूराकलन्दर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कन्दैला मे रामलगन मौर्या पुत्र सन्तराम मौर्या व उनकी माँ पार्वती मौर्या निवासीगण ग्राम कन्दैला के उपर पुरानी जमीनी/रास्ते के विवाद को लेकर गोली व बम से हमला कर देना जिसमे रामलगन मौर्या उपरोक्त को चिकित्सक के द्वारा मृत्यु घोषित कर देने व उनकी माँ पार्वती देवी का गम्भीर रुप से घायल हो जाने जैसा जघन्य अपराध कारित किया गया था, उक्त घटना से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्त को दिनांक 29.08.2026 को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय अयोध्या विधिक कार्यवाही हेतु रवाना किया गया अन्य अभियुक्तो की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
घटना का विवऱण – दिनांक 25.08.2026 को समय करीब 18.00 बजे थाना पूराकलन्दर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कन्दैला जनपद अयोध्या क्षेत्र में पूर्व से प्रचलित विवाद एवं रजिंश के कारण अभियुक्त राजमणि सिंह उर्फ राज सिंह उर्फ भोलू एवं अन्य नामजद अभियुक्तों द्वारा आपराधिक षडयंत्र करके योजनाबद्ध तरीके से श्री रामलगन मौर्या पुत्र संतराम मौर्या की हत्या की योजना बनाई। उक्त योजना के क्रियान्वयन के दृष्टिगत दिनांक 22.08.2026 को अभियुक्त राज सिंह व मनीष शर्मा द्वारा लखनऊ स्काई लाइन से एक काली हुण्डई वरना कार फर्जी आईडी पर लिया व अपने अन्य साथियों के साथ 25.08.2026 को समय करीब 18.00 बजे ग्राम कन्दैला में नहर की पुलिया पर हत्या कर दी गयी, इस घटना क्रम में मृतक की माता पार्वती देवी भी गंभीर रूप से घायल हो गयी जो वर्तमान में लखनऊ मेडिकल कालेज (केजीएमयू) के ट्रामा सेंण्टर में उपचाराधीन है। उक्त जघन्य हत्या काण्ड में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अयोध्या महोदय द्वारा अभियुक्तो की गिरफ्तारी एवं घटना के अनावरण के दृष्टिगत थाना पूराकलन्दर व स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम को निर्देशित किया गया। उक्त टीम द्वारा उपरोक्त अभियोग में संलिप्त प्रकाश मे आये 02 अभियुक्तो क्रमशः 1. सचिन उपाध्याय 2. प्राजंल सिंह को आज दिनाँक 29.08.2026 को गिरफ्तार किया गया व अन्य अभियुक्तो की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है ।
गिरफ्तार अभि0गण का नाम व पता
- सचिन उपाध्याय पुत्र श्रवण उपाध्याय निवासी ग्राम घानापुर थाना कोहडौर जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 20 वर्ष
- प्राजंल सिंह पुत्र स्व0 प्रेमबहादुर सिंह निवासी ग्राम पीपरपुर थाना पीपरपुर जिला अमेठी उम्र करीब 20 वर्ष
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 568/2026 धारा-127(2) /352 /351(3) /191(2)/191(3)/190/103(1)/109(1)/61 (2) ए बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट व 3ए/5ए विस्फोटक पदार्थ अधिनियिम थाना पूराकलन्दर जनपद अयोध्या
बरामदगी का विवरण
एक अदद पिस्टल 0.32 बोर , 01 अदद मौगजीन, 04 अदद जिन्दा कारतूस
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1.प्रभारी निरीक्षक श्री अश्विनी कुमार पाण्डेय थाना पूराकलन्दर जनपद अयोध्या
2.उ0नि0 अमरेश त्रिपाठी कुमार त्रिपाठी प्रभारी सर्विलान्स सेल जनपद अयोध्या
3.उ0नि0 अमरेन्द्र प्रताप सिंह थाना पूराकलन्दर,जनपद-अयोध्या
4.उ0नि0 सूरज कुमार थाना पूराकलन्दर,जनपद-अयोध्या
5.उ0नि0 कमलेश कुमार थाना पूराकलन्दर,जनपद-अयोध्या
6.उ0नि0 अजीत पासवान पूराकलन्दर,जनपद-अयोध्या
7.उ0नि0 जितेन्द्र कुमार थाना पूराकलन्दर अयोध्या
8.हे0का0 सौरभ सिंह सर्विलान्स सेल जनपद अयोध्या
9.हे0का0 अमित राय सर्विलान्स सेल जनपद अयोध्या
10.हे0का0 राकेश गुप्ता थाना पूराकलन्दर अयोध्या
11.हे0का0 नवीन कुमार सिंह थाना पूराकलन्दर अयोध्या
12.का0 ज्ञान प्रकाश सिंह थाना पूराकलन्दर अय़ोध्या
12.का0 अरुण कुमार यादव स्वाट टीम अयोध्या
14.का0 सत्यपाल यादव थाना पूराकलन्दर अय़ोध्या
15.का0 कुलदीप यादव थाना पूराकलन्दर अय़ोध्या
16.का0 सन्दीप यादव थाना पूराकलन्दर अय़ोध्या
17.का0 अनुराग सिंह थाना पूराकलन्दर अय़ोध्या
18.का0 अंकित राय स्वाट टीम/सर्विलान्स टीम अयोध्या
19.का0 ऋषि छौंकर स्वाट टीम अयोध्या
20.का0 शशिकान्त यादव स्वाट टीम अयोध्या

