ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती MD NEWS बहुआयामी समाचार
रिपोर्टर _ आशेष कुमार मीडिया प्रभारी रूधौली बस्ती से बड़ी दुखद खबर, थानेदार सूर्य प्रकाश सिंह की मौत से पुलिस महकमे में शोक

बस्ती। वाल्टरगंज थाने के थानेदार सूर्य प्रकाश सिंह जी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि उन्होंने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी।

मिलनसार स्वभाव के थानेदार की अचानक मौत की खबर से साथी पुलिसकर्मी, परिचित और परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं। घटना की सूचना मिलते ही जिले के आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

बंद कमरे में हुई घटना से पूरे पुलिस महकमे में शो#क का माहौल है। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत के पीछे की वजह क्या रही, इसकी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

सूर्य प्रकाश सिंह जी के निधन की खबर सुनकर पुलिस विभाग से जुड़े लोग स्तब्ध हैं। उनके सहकर्मियों और परिचितों के बीच शोक की लहर है।

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *