चांदनी वाला मंदिर के पास तेज रफ्तार बाइक ने सामने से मारी टक्कर, मोनिस सैफी गंभीर घायल; रात तक हालत गंभीर,

MD NEWS बहुआयामी समाचार
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख – रोहित जैन (दभेड़ी वाले)
बुढ़ाना, मुज़फ्फरनगर

बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर

बुढ़ाना क्षेत्र में 29 अगस्त 2026 को सुबह करीब 10:30 बजे चांदनी वाला मंदिर के पास एक सड़क हादसे में मोनिस सैफी गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रार्थना-पत्र के अनुसार, मोनिस सैफी पुत्र नईम सैफी, निवासी सठेड़ी रोड, दक्षिणी भटवाड़ा, बुढ़ाना, बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने कथित रूप से लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक में सामने से टक्कर मार दी।

हादसे के बाद घायल मोनिस को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ाना की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल मुज़फ्फरनगर रेफर कर दिया।

परिजनों के अनुसार, रात तक मोनिस की हालत गंभीर बनी हुई थी। हादसे में उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त होने की बात कही गई है।

मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से थाना बुढ़ाना पुलिस को प्रार्थना-पत्र देकर जांच एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस जांच के बाद ही हादसे की पूरी स्थिति और जिम्मेदारी स्पष्ट हो सकेगी।

159 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *