/रिपोर्टर धीरेंद्र कुमार एमडी न्यूज़ पेपर मैं खबर लगा देना

बाराबंकी जिले के मसौली ब्लाक स्थित अंबौर गौशाला में लगातार गायों की मौत का मामला सामने आया इस घटना को लेकर बजरंग दल जिला अध्यक्ष सहित कई हिंदू संगठनों में आक्रोश है
बजरंग दल के जिला अध्यक्ष ने बाराबंकी जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे अध्यक्ष सिंह ने बताया गौशाला में गो माता की लगातार हो रही मौत और खुले में कई मृत गौवंश के अवशेष खुले मे पानी में लब लबाते पड़े मिले ब्लॉक के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया था लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया उन्होंने आरोप लगाया है कि स्थानीय पंचायत सचिव इस मामले को दबाने का प्रयास कर रहें और शिकायतकर्ताओं को संतोष जनक जवाब नहीं दे रहे हैं

बजरंग सेवा दल संगठनों ने अधिकारियों की कथित लापरवाही और
संवेदनहीनता पर गहरा रोष व्यक्त किया है उन्होंने जिला अधिकारी से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने और दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ जल्द से जल्द सख्त दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की।

संगठन ने चेतावनी दी है
यदि प्रशासन में इस मामले में तुरंत उचित कदम नहीं उठाया तो संगठन सड़कों पर उतरकर उग्र धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *