स्थान: अटरिया थाना क्षेत्र, सीतापुर

सीतापुर के अटरिया थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के बाद बाइक से लखनऊ की ओर जा रहे जीजा-साले की मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार अटरिया थाना क्षेत्र के बनौगा गांव निवासी दीपक यादव पुत्र रामपाल के यहां उनके बहनोई कुलदीप यादव पुत्र मूलचंद, निवासी जटहा थाना सिंधौली, रक्षाबंधन का त्योहार मनाने आए थे। शनिवार को त्योहार मनाने के बाद दोनों बाइक से किसी काम के सिलसिले में लखनऊ की ओर जा रहे थे।
बताया जा रहा है कि अटरिया कस्बे के पास पहुंचते ही अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया। बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और पलट गई। तेज टक्कर के कारण दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

रिपोर्ट श्रवण तिवारी

4 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *