अंबिकापुर / सरगुजा।
अंबिकापुर के दर्रीपारा इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ कांग्रेस नेता गुरुप्रीत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी पर कुछ लोगों ने घर में घुसकर हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि लगभग 15 से 20 लोगों की भीड़ अचानक उनके घर में घुसी और मारपीट शुरू कर दी। इस हमले में कांग्रेस नेता गुरुप्रीत सिंह सिद्धू को गंभीर चोटें आई हैं,

पुलिस ने बताया कि इस मामले में FIR दर्ज कर ली गई है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन पुलिस ने दिया है।

अचानक हुए इस हमले से इलाके में दहशत का माहौल है।

रिपोर्ट –
देवेंद्र मरकाम
MD NEWS ब्यूरो चीफ, सरगुजा (छ.ग.)
मो. 7879009598

35 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *