
दातागंज तहसील के कटरा शहादतगंज क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री और राशन किट का वितरण
रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं
दातागंज,क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भईया के पुत्र ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह उर्फ अंकित भैया ने इस राहत कार्य के दौरान क्षेत्र के प्रभावित परिवारों की मदद के लिए प्रशासनिक और स्थानीय जनप्रतिनिधि पूरी तरह सक्रिय नजर आए बाढ़ प्रभावित ग्राम, जसमंत नगला, प्रेमी नगला, जटा और ठकुरी नगला जैसे क्षेत्रों के 356 से अधिक परिवारों को राशन किट बांटी गई हैं। इन किटों में आटा, चावल, दाल, तेल, मसाले और तिरपाल सहित लगभग 26 प्रकार की आवश्यक दैनिक सामग्रियां शामिल हैं।

मुख्य उपस्थित लोग: इस वितरण के दौरान दातागंज के विधायक पुत्र अतेंद्र बिक्रम सिंह उर्फ अंकित भैया उपजिलाधिकारी एस ,डी ,एम , दातागंज, कटरा शहादतगंज के प्रधान सतीश यादव, और कोटेदार मनोज सहित अन्य स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। प्रशासन और प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और शासन-प्रशासन के सहयोग से हर संभव त्वरित सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और कटान के कारण उपजे इस संकट के समय में प्रशासनिक टीम और स्थानीय प्रधान लगातार प्रभावित क्षेत्रों की निगरानी कर रहे हैं ताकि कोई भी परिवार भूखा न रहे।
