बड़ी खबर | राजपुर छाजपुर, बुढ़ाना

राजपुर छाजपुर में विकास अंबेडकर का भव्य स्वागत, 36 बिरादरी ने दोनों हाथ उठाकर जताया समर्थन

MD NEWS बहुआयामी समाचार
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख – रोहित जैन (दभेड़ी वाले) मुज़फ्फरनगर

बुढ़ाना। जिला पंचायत क्षेत्र वार्ड नंबर 18 की ग्राम पंचायत राजपुर छाजपुर में रविवार को विकास अंबेडकर के जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी रही। इस दौरान 36 बिरादरी की एकजुटता का संदेश देते हुए ग्रामीणों ने दोनों हाथ उठाकर विकास अंबेडकर के प्रति अपना समर्थन जताया।

जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान कई ग्रामीणों ने भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की विचारधारा से जुड़ते हुए संगठन की सदस्यता भी ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने के दौरान कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला।

विकास अंबेडकर ने कहा कि वार्ड नंबर 18 के प्रत्येक गांव और हर वर्ग के लोगों की समस्याओं को मजबूती से उठाना तथा क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर संघर्ष करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों से मिल रहा प्यार और समर्थन उनकी जिम्मेदारी को और बढ़ाता है।

कार्यक्रम में विकास अंबेडकर के सहयोगी सत्येंद्र झाला, विधानसभा अध्यक्ष शामली; रश्मि अंबेडकर, मंडल प्रभारी असंगठित मजदूर मोर्चा सहारनपुर; अफजल, जिला संगठन मंत्री आजाद समाज पार्टी कांशीराम बुढ़ाना एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष; अनुज एडवोकेट बुढ़ाना सहित अनेक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

इस दौरान सलीम जेसीबी वाले, जय सिंह, शाहनवाज, सुशील, तैमूर आलम, जीजू फूल बाग, फरमान खान, तालीम, पॉपीन, साहिल, शाहनवाज, मुस्तकीम, इनाम, किताब और एहसान सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

राजपुर छाजपुर में हुआ यह कार्यक्रम विकास अंबेडकर के जनसंपर्क अभियान में ग्रामीणों की भागीदारी और समर्थन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं और सामाजिक एकजुटता को लेकर भी ग्रामीणों के साथ चर्चा हुई।

46 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed