डीएलडब्ल्यू मजदूर संघ के अधिवेशन में 16 सूत्रीय प्रस्ताव पारित, नई कार्यकारिणी गठित

बरेका में वंदे भारत कोच निर्माण, रिक्त पद भरने और कर्मचारियों की पदोन्नति समेत कई मांगें उठीं

वाराणसी, बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के प्रमुख श्रमिक संगठन डीएलडब्ल्यू मजदूर संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन रविवार को 16 सूत्रीय प्रस्ताव पारित करने तथा नई कार्यकारिणी के गठन के साथ संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि भारतीय मजदूर संघ के उपाध्यक्ष एवं रेलवे प्रभारी अशोक कुमार शुक्ला ने संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए श्रमिक हितों के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
अधिवेशन में विधायक कैंट सौरभ श्रीवास्तव, पूर्व विधायक रोहनिया सुरेंद्र नारायण सिंह, भारतीय मजदूर संघ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष विश्वेश्वर राय तथा भारतीय रेलवे मजदूर संघ के संगठन मंत्री राधा बल्लभ त्रिपाठी मौजूद रहे। महामंत्री कृष्ण मोहन तिवारी ने संगठन के कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।
पारित प्रस्तावों में बरेका में वंदे भारत के कोच निर्माण, कर्मचारियों को 70 प्रतिशत प्रोत्साहन भत्ता, तकनीकी कर्मचारियों को लेवल-7 तक एमएसीपी का लाभ, पीएलबी बोनस की सीलिंग 7,000 से बढ़ाकर 21,000 रुपये करने, स्थानांतरित एवं सरेंडर किए गए पद वापस लाने, रिक्त पदों को भरने तथा विभिन्न कैडरों में पदोन्नति एवं पुनर्गठन की मांग प्रमुख रही। इसके अलावा बरेका चिकित्सालय में डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ के पद बढ़ाने, 50 कमरों के हॉलिडे होम की स्थापना तथा फार्मासिस्टों को ड्रेस एलाउंस देने की मांग भी रखी गई। अधिवेशन में संगठन का नाम डीएलडब्ल्यू मजदूर संघ से बदलकर बीएलडब्ल्यू मजदूर संघ करने की घोषणा की गई।
नई कार्यकारिणी
संरक्षक कमलेश चन्द्र, संयोजक राहुल पाण्डेय, अध्यक्ष मुकेश सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष अश्विनि यादव, पवन कुमार राय, अखिलेश सिंह, आलोक पाण्डेय, सुकेश सिन्हा, अखिलेश राय, आशुतोष श्रीवास्तव, रंजीत गुप्ता बनाए गए।
संगठन मंत्री श्याम मोहन तिवारी, संगठन सह मीडिया प्रभारी अविनाश पाठक, सहायक संगठन मंत्री मृत्युंजय सिंह व आनंद सिंह, महामंत्री राकेश पाण्डेय, सहायक महामंत्री अनित यादव, रवि शंकर सिंह, रंग बहादुर यादव, अंकित शर्मा, श्रवण कुमार, राम सिंह, गौरव श्रीवास्तव व विनोद सिंह नियुक्त हुए।
उप महामंत्री संदीप यादव, दीपक पटेल, रवि शंकर भारती, जसवंत तिवारी, धर्मेंद्र सिंह (टूल रूम), संदीप तिवारी, रवि शंकर सिंह (एलएएस) व सतीश पाठक बनाए गए।
कोषाध्यक्ष जय प्रकाश, सहायक कोषाध्यक्ष अमित त्रिपाठी, कार्यालय मंत्री प्रमोद कुमार शर्मा व अमित कुमार श्रीवास्तव, सहायक मीडिया प्रभारी शंशाक शेखर मिश्रा, सोशल मीडिया प्रभारी अरविंद चौबे तथा प्रचार मंत्री आनंद राय, राजेश चौधरी, अश्विनी सिंह, अमित कुमार व श्रीदेव पाण्डेय चुने गए।

7 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *