तहसील प्रभारी रिपोर्ट गंगा चरण एमडी न्यूज़

विकास खंड मोहनलालगंज के ग्राम खरगापुर में सार्वजनिक इंटरलॉकिंग मार्ग पर अवैध बैरियर लगाए जाने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने सरकारी रास्ते पर लोहे का गेट लगाकर आवागमन बाधित कर दिया है।बैरियर लगने से सबसे ज्यादा परेशानी शिव किशोर, उमादत्त, अनुज बाजपेई, मनोज बाजपेई, कौशल किशोर, राजेंद्र कुमार शुक्ला, विभव कुमार, पंकज कुमार, नीरज कुमार, दीपक कुमार, निरंकार दीक्षित, भूपेंद्र दीक्षित, विनय कुमार दीक्षित, गुधन्नू दीक्षित सहित करीब 14 परिवारों को हो रही है।ग्रामीणों ने बताया कि पहले वे अपने दरवाजे पर धान कुट्टी मशीन लाकर चावल निकलवाते थे, ट्रैक्टर-ट्राली से अनाज और भूसा लाते थे। लेकिन बैरियर लगने के बाद से कोई भी बड़ा वाहन उनके दरवाजे तक नहीं पहुंच पा रहा है। बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूली बच्चों को भी घूमकर जाना पड़ रहा है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *