ब्रेकिंग न्यूज़ मथुरा/ फरह
एम डी न्यूज़ से संवाददाता-जितेंद्र ठाकुर आगरा मंडल ब्यूरो प्रमुख की रिपोट

झाड़ियों में बन्द बोरे में पड़ी मिली नवजात बालिका, रोने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने बचाई जान

मथुरा। फरह क्षेत्र में सोमवार को नंदनी वरदान कॉलोनी के समीप झाड़ियों में नवजात बालिका मिलने से हड़कंप मच गया। बताया गया कि झाड़ियों की ओर से बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो वहां नवजात बालिका पड़ी मिली। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नवजात को सुरक्षित बाहर निकालकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरह पहुंचाया। चिकित्सकों ने बच्ची का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उसकी हालत पर नजर रखी। नवजात के झाड़ियों में मिलने की सूचना क्षेत्र में तेजी से फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

पुलिस द्वारा बच्ची को झाड़ियों में छोड़ने वाले परिजनों की जानकारी जुटाने के साथ मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों की तत्परता से समय रहते नवजात की जान बच गई। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *