पवन कुमार वाईस इनचार्ज md न्यूज़ तहसील लखीमपुर

लखीमपुर खीरी। ये तस्वीर लखीमपुर शहर की मुख्य सब्जी मंडी और आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की है। कॉलेज की दीवार से सटकर नगर पालिका का कूड़ाघर कचरे के पहाड़ में बदल चुका है। फोटो में साफ दिख रहा है कि सड़ा-गला कचरा, सब्जियों के अवशेष और पॉलिथीन इंटरलॉकिंग सड़क तक फैले हैं।

कॉलेज से महज 5 मीटर की दूरी पर यह नजारा है। छात्राओं को इसी कूड़े के ढेर के सामने से कॉलेज आना-जाना पड़ रहा है। सब्जी मंडी में आने वाले ग्राहक और फुटकर विक्रेता भी इसी गंदगी में कारोबार करने को मजबूर हैं। गंदा पानी और बदबू से डेंगू-मलेरिया का खतरा बढ़ गया है।

नगर पालिका की इस घोर लापरवाही पर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।

7 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *