कांग्रेस देश के 800 शहरों में करेगी ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम,सीडब्ल्यूसी की बैठक में हुआ निर्णय

कांग्रेस कार्य समिति की बैठक पार्टी मुख्यालय इंदिरा भवन में हुई। जिसमे युवाओं और छात्रों के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता मल्लिकार्जुन खरगे ने की। इसमें पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, जयराम रमेश और के. सी. वेणुगोपाल समेत पार्टी के शीर्ष नेता शामिल हुए। कांग्रेस के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी (तेलंगाना), वी. डी. सतीशन (केरल), सुखविंदर सिंह सुक्खू (हिमाचल प्रदेश) और डी. के. शिवकुमार (कर्नाटक) भी बैठक में मौजूद थे। बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने संवाददाताओं से कहा कि पार्टी अध्यक्ष खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चारों मुख्यमंत्रियों से कहा है कि वे एक महीने के भीतर अपने-अपने राज्यों की शिक्षा एवं परीक्षा प्रणाली में जरूरी सुधारों पर रिपोर्ट तैयार करें। उन्होंने कहा कि वे अपनी रिपोर्ट कांग्रेस अध्यक्ष को सौंपेंगे।कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में देश के करीब 800 शहरों में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम आयोजित करने और कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से एक महीने के भीतर शिक्षा प्रणाली में सुधारों की रिपोर्ट मांगने का प्रमुख निर्णय लिया गया। देश के लगभग 800 शहरों में छात्रों के मुद्दों और संवाद के लिए विशेष कार्यक्रम होंगे, जिसमें राहुल गांधी भी हिस्सा लेंगे। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को एक महीने के भीतर शिक्षा व परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया।सीडब्ल्यूसी की राय थी कि लोकसभा की मौजूदा संख्या (543) को अगले 25 वर्षों तक बनाए रखा जाए और इसी संख्या के आधार पर एक तिहाई महिला आरक्षण लागू किया जाए।राम मंदिर चढ़ावा/चंदा चोरी के मामले को सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र जांच और व्यापक ऑडिट की मांग उठाई गई, जिसे जमीनी स्तर पर उठाने का निर्णय हुआ। बैठक में पेपर लीक, बेरोजगारी, चीन और अमेरिका से जुड़े विदेश नीति के मामलों पर भी चिंता व्यक्त की गई।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *