अनिल यादव मवई अयोध्या एम डी न्यूज

कोतवाली रुदौली क्षेत्र में बुधवार को सुबह करीब छह बजे NH 27 पर मखवापुर के पास भीषण सड़क हादसा हो गया लखीमपुर-खीरी से अयोध्या दर्शन के लिए जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से आ रही डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर ट्राली सड़क पर पलट गई और उसमें सवार यात्रियों में चीख मच गई बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ट्राली में कुल 28 यात्रियो सवार थे ट्रैक्टर चालक विकास वर्मा 27 और ट्रैक्टर पर सवार छोटे कश्यप 38 धनंजय वर्मा आदित्य वर्मा 16 आदर्श शुभम वर्मा रेखा और दिनेश समेत अन्य यात्री शामिल हैं हादसे की सूचना मिलते ही 112 मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली पहुंचाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है पुलिस के अनुसार डीसीएम संख्या UP 42CT 7023अलीगढ से गत्ता लेकर गोरखपुर जा रहा था सूचना मिलते ही भेलसर चौंकी प्रभारी युवराज सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचने में मदद की और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाने का काम शुरू कराया कोतवाल संजय मौर्य ने बताया हादसे में घायल लोगों को उपचार के लिए सीएचसी रुदौली भेजा गया है दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू करा दिया गया है हादसे के कारण की जांच की जा रही है जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी
