MD न्यूज़
जिला महाराजगंज
रिपोर्टर स्वामीनाथ कुमार
फरेंदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 30 पेटी अवैध शराब के साथ वैगनआर सवार दो आरोपी गिरफ्तार –
महराजगंज। अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन
के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना फरेंदा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान वैगनआर कार से 30 पेटी अवैध शराब (बंटी-बबली) बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में 02 सितंबर 2026 को थाना फरेंदा पुलिस ने चेकिंग के दौरान वैगनआर कार
UP56AJ2022 को रोककर तलाशी ली। वाहन से 30 पेटी अवैध शराब बरामद हुई।
पुलिस ने मौके से महेन्द्र (24) पुत्र अदालत, निवासी भगवतनगर परसिया टोला वदालितपुर, थाना फरेंदा तथा बृजेश (26) पुत्र शिवमूरत, निवासी भैया फरेंदा, थाना फरेंदा, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना फरेंदा में मु0अ0सं0 247/2026, धारा 60(1) एवं 72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।

