लखीमपुर :आज दोपहर 3.00 बजे दिन में आलोक कुमार दीक्षित के द्वारा सूचना दी गई कि गांव के अंकित मिश्रा के द्वारा ग्राम जाम मुबारक में अंकित कुमार सिंह के बने फार्म हाउस में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक थाना खीरी अवनीश कुमार सिंह मय फोर्स के घटनास्थल पर पहुंचे जहां पर उन्होंने जांच के दौरान पाया गया कि मृतक अंकित कुमार मिश्रा उर्फ़ नितिन मिश्रा पुत्र रामगुलाम मिश्रा निवासी ग्राम जाम मुबारकपुर थाना खीरी जनपद खीरी उम्र 35 वर्ष ने फार्म हाउस के आवासीय कमरे में फांसी लगाकर पंखे से लटका हुआ है जिसकी मृत्यु मौके पर हो चुकी है पैर के नीचे स्टॉल गिरी हुई अवस्था में पड़ा हुआ है मौके पर आवासीय द्वार टूटा हुआ है तथा बगल की खिड़की के शीशे भी टूटे हुए हैं प्रत्यक्षदर्शियों के द्वारा बताया गया कि उक्त आवास में फ्रिज इनवर्टर वॉशिंग मशीन नहीं है तथा सीसीटीवी कैमरे टूटे हुए हैं तथा जिसका द्वार भी उपलब्ध नहीं है तत्काल मौके पर फॉरेंसिक यूनिट को बुलाकर घटनास्थल की बारीकी से जांच कराई गई तथा बॉडी को कब्जे में लेकर मर्चरी भेजा गया है ।

थाना खीरी पुलिस द्वारा परिजनों से तहरीर लेकर आवश्यक विधि कार्रवाई की जा रही है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *