बहुआयामी समाचार एम डी न्यूज़ चैनल से मोहम्मदी तहसील प्रभारी पंकज कनौजिया की रिपोर्ट

मोहम्मदी खीरी।नगर मोहम्मदी में स्वच्छता के जनक और महान समाज सुधारक राष्ट्रीय संत गाडगे महाराज की भव्य प्रतिमा स्थापित करने को लेकर सामाजिक संगठनों ने आवाज बुलंद कर दी है। इसी क्रम में सामाजिक संगठन के पदाधिकारी सुमित कनौजिया और अशोक कनौजिया के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका अध्यक्ष से मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।
मुख्य स्थल पर प्रतिमा स्थापित करने की उठी मांग
प्रतिनिधिमंडल ने नगर पालिका अध्यक्ष से मांग की है कि राष्ट्र संत गाडगे महाराज की सेवाओं और उनके महान विचारों को सम्मान देने के लिए नगर के किसी सुरक्षित, प्रमुख और मुख्य स्थान पर उनकी प्रतिमा स्थापित की जाए।
स्वच्छता और समानता के प्रतीक: संत गाडगे जी ने अपना संपूर्ण जीवन झाड़ू हाथों में लेकर सफाई करने, छुआछूत मिटाने और समाज को शिक्षित बनाने में समर्पित कर दिया था।
नगर के मुख्य चौराहे या दर्शनीय स्थल पर उनकी प्रतिमा लगने से भावी पीढ़ी को स्वच्छता और सामाजिक समरसता की प्रेरणा मिलेगी।
ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के सुमित कनौजिया,अंकुल कनौजिया ,अशोक कनौजिया, शिवम कनौजिया, एवं कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे तथा सभी ने एक स्वर में पालिका प्रशासन से इस मांग को जल्द पूरा करने का आग्रह किया।
