MD NEWS बहुआयामी समाचार

रिपोर्ट स्वामी नाथ कुमार महाराजगंज


महराजगंज। जिले के डुबौलिया ग्राम सभा क्षेत्र में सड़क की बदहाल स्थिति और जल निकासी की समस्या

ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। बारिश के बाद सड़क पर जगह-जगह भारी जलभराव हो गया है। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि सड़क के बड़े हिस्से पर गंदा पानी जमा है और सड़क का किनारा भी कई जगह से क्षतिग्रस्त नजर आ रहा है।

लेहरा स्टेशन रोड पर जलभराव के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जमा पानी के नीचे गड्ढे होने की स्थिति में दोपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर ही जमा हो जाता है। लंबे समय तक पानी जमा रहने से सड़क और अधिक खराब होने की आशंका है।

ग्रामीणों ने संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों से मांग की है कि मौके का निरीक्षण कर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराई जाए और क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराई जाए, ताकि लोगों को रोजाना होने वाली परेशानी से राहत मिल सके।

अब देखना यह होगा कि डुबौलिया ग्राम सभा की इस समस्या पर जिम्मेदार अधिकारी कब संज्ञान लेते हैं और कब तक इसका समाधान कराया जाता है।

रिपोर्टर — स्वामीनाथ कुमार
MD न्यूज़, महराजगंज

1 view

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *