कन्हैया लाल केशरी बने ‘बनारस महाकाल वारियर’ के टीम स्वामी

काशी प्रीमियर लीग में टीम का हुआ आधिकारिक अनावरण, देशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच

वाराणसी। काशी प्रीमियर लीग (KPL) के तहत आयोजित टी-10 क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान लीग प्रबंधन की ओर से ‘बनारस महाकाल वारियर’ टीम का आधिकारिक अनावरण किया गया। टीम की स्वामित्व जिम्मेदारी केके इंटरप्राइजेज के संचालक कन्हैया लाल केशरी को सौंपी गई है।
आगामी सत्र में ‘बनारस महाकाल वारियर’ काशी प्रीमियर लीग का हिस्सा बनकर मैदान पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगी। टीम के स्वामी कन्हैया लाल केशरी ने नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि टीम का उद्देश्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मजबूत मंच उपलब्ध कराना है।
काशी प्रीमियर लीग का उद्देश्य देशभर के प्रतिभाशाली क्रिकेट खिलाड़ियों को पेशेवर मंच प्रदान करना है, जहां वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकें। लीग प्रबंधन की ओर से विभिन्न शहरों में चयन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में युवा क्रिकेटर हिस्सा ले रहे हैं।
लीग प्रबंधन के अनुसार, KPL जमीनी स्तर पर मौजूद प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पेशेवर क्रिकेट तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयासरत है। खिलाड़ियों को अवसर, पहचान और बेहतर मंच उपलब्ध कराकर उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
‘बनारस महाकाल वारियर’ के अनावरण के अवसर पर टीम स्वामी कन्हैया लाल केशरी को शुभकामनाएं दी गईं। लीग प्रबंधन ने उम्मीद जताई कि आगामी सत्र में टीम शानदार प्रदर्शन कर काशी का नाम रोशन करेगी।

4 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *