सरवनखेड़ा, कानपुर देहात विकास खंड सरवनखेड़ा के प्राथमिक विद्यालय लोदीपुर में शिक्षक दिवस और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शनिवार को भव्य सांस्कृतिक समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापिका आरती खरे ने की कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री कृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ प्रधानाध्यापिका आरती खरे ने अपने संबोधन में भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं सुदामा लीला और सच्ची मित्रता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी।

समारोह में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत की गई मनमोहक नाट्य प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण की वेशभूषा में मंच पर आए तो पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा। विशेष रूप से श्री कृष्ण और सुदामा की मित्रता पर आधारित नाट्य मंचन ने उपस्थित अभिभावकों को भावविभोर कर दिया कई अभिभावकों की आँखें नम हो गईं जन्माष्टमी उत्सव पर आयोजित पारम्परिक मटकी फोड़ प्रतियोगिता में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था ।

भक्तिमय संगीत के बीच बच्चों ने मटकी फोड़ कर जन्माष्टमी की खुशियां मनाई विद्यालय परिसर को शिक्षकों इरम हामिद पूनम सिंह शिखा कुशवाहा व बैजलाल द्वारा बड़े ही आकर्षक ढंग से फूलों गुब्बारों और रंगोली से सजाया गया था वहीं शिक्षक दिवस के अवसर पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती मनाई गई बच्चों को उनके जीवन परिचय शिक्षा के प्रति समर्पण और उनके प्रेरणादायक प्रसंगों के बारे में बताया गया छात्रों ने अपने गुरुजनों को सम्मानित कर उनका आशीर्वाद लिया अंत में प्रधानाध्यापिका आरती खरे ने सभी शिक्षकों अभिभावकों व छात्रों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में संस्कार और शिक्षा दोनों का समन्वय स्थापित करते हैं।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed