एमडी न्यूज उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी- अजीत यादव
बभनजोत (गोंडा)- सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा विधानसभा क्षेत्र गौरा के विकास खंड बभनजोत परिसर में सामाजिक समरसता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डा० अरविंद राजभर तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक श्री प्रभात कुमार वर्मा उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और क्षेत्र के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि डा० अरविंद राजभर ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए सामाजिक एकता और समरसता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर उनके अधिकारों, सम्मान और विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।
विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए जनप्रतिनिधियों और जनता के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने क्षेत्र की विकास संबंधी प्राथमिकताओं पर भी प्रकाश डाला। सम्मेलन में जिला अध्यक्ष राधेश्याम उर्फ पप्पू राजभर , विधानसभा अध्यक्ष महेश राजभर , ब्लॉक अध्यक्ष राम निवास राजभर , तुलसीराम राजभर , नन्हे राजभर , नरसिंह राजभर , भरत लाल राजभर , मंडल अध्यक्ष सूरज राजभर , विनोद चतुर्वेदी , जितेंद्र चतुर्वेदी सहित सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में सम्मानित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सामाजिक समरसता, संगठन की मजबूती तथा क्षेत्र के विकास को लेकर उपस्थित लोगों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। सम्मेलन का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों के बीच आपसी भाईचारा एवं समन्वय को मजबूत करना रहा।
