एमडी न्यूज कानपुर मंडल ब्यूरों -शिवांगिनी अग्रवाल

कानपुर नगर- कानपुर नगर के घाटमपुर तहसील क्षेत्र के हरनी गांव मे मकान गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत ने पूरे गांव को गम में डुबो दिया। हादसे में मुकेश कुमार( 45) और उनकी तीन बेटियों माया (17) नीतू(7) तथा पल्लवी (5) की असामयिक मौत हो गई। उनकी बेटी काजल लगभग 20 वर्ष घायल है और निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हृदयविदारक हादसे की सूचना पर जिला अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और शोकाकुल परिवारों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया । उन्होंने अस्पताल पहुंचकर घायल काजल के स्वास्थ्य की जानकारी चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत स्थिर है।
जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर शोक व्यक्त किया है। मृतको के परिजनों को कुल 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके अलावा आवास निर्माण के लिए नियमानुसार सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। ग्रामीणो और परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतारा
में उपचार व्यवस्था और घायलों के इलाज में देरी की शिकायत किए जाने पर जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने सीएमओ को सी एच सी पतारा के समस्त स्टाफ को बदलने के निर्देश दिए।
मामले की जांच के लिए एसडीएम घाटमपुर की अध्यक्षता में तीन सदस्य समिति गठित की गई है। इसमें डिप्टी सीएमओ और एसीपी घाटमपुर सदस्य होंगे। समिति उपचार व्यवस्था ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति तथा लापरवाही के आरोपो की जांच करेगी । दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि बारिश के बाद धूप निकलने के दौरान जर्जर और क्षतिग्रस्त भवनों से विशेष सावधानी बरते , असुरक्षित भवनों में ना रहे। और खतरे की आशंका होने पर तत्काल प्रशासन को सूचना दें।
