एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनल
लोकेशन रामपुर तहसील शाहाबाद
जिला रिपोर्टर यूसुफ की रिपोर्ट
रामपुर। समाजवादी पार्टी के नेता एवं एडवोकेट रामबहादुर ने आज ग्राम चंद्रपुरा खुर्द का भ्रमण कर बाढ़ एवं जलभराव से प्रभावित ग्रामीणों का हाल जाना। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात की, उनकी समस्याओं को सुना और जरूरतमंद परिवारों के बीच मोमबत्तियां वितरित कीं।

ग्राम चंद्रपुरा खुर्द के निकट गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण पटवाई मार्ग पर कटान हो गया था। मार्ग प्रभावित होने से ग्रामीणों के आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। कई लोगों को दैनिक जरूरतों और जरूरी कामों के लिए आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं क्षेत्र की बिजली व्यवस्था भी ठप होने के कारण ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ गई है। बिजली न होने से विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
एडवोकेट रामबहादुर ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी परेशानियों को करीब से समझा और कहा कि मुश्किल की इस घड़ी में ग्रामीणों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि जनसेवा केवल सामान्य परिस्थितियों तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरत के समय लोगों के साथ खड़ा होना ही वास्तविक जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि चंद्रपुरा खुर्द के ग्रामीणों की समस्याओं और परेशानियों को अपनी समस्या समझते हुए उनके साथ हर संभव सहयोग और आवाज उठाने का प्रयास लगातार जारी रहेगा। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि आवश्यकता के समय वह उनके बीच मौजूद रहेंगे और उनकी परेशानियों को मजबूती से उठाने का काम करेंगे।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने भी एडवोकेट रामबहादुर का आभार व्यक्त किया और उनके द्वारा किए गए सहयोग की सराहना की।
