माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित किए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ को लेकर भाजपा जिला कार्यालय पर जिला कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने की। मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिला प्रभारी राजा वर्मा उपस्थित रहे।

भाजपा जिला प्रभारी राजा वर्मा ने कार्यकर्ताओं को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलेगा।
इस दौरान ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘सेवा चित्र’, ‘सेवा स्मरण’, ‘आंगन का मिलन’, ‘कहानी बदलाव की’, ‘25 साल-25 कहानी’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’ और ‘सेवा रंग’ सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष केवल एक व्यक्ति की राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प की 25 वर्ष की गौरवशाली यात्रा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण गरीब, किसान, युवा, महिला और समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए समर्पित किया है। उनके नेतृत्व में देश ने विकास और आत्मविश्वास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से हम प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षों के सेवा कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं से आए सकारात्मक बदलाव को जन-जन तक पहुंचाएंगे तथा विकसित भारत-2047 के संकल्प को और मजबूत करेंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा को केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि अपने आचरण का हिस्सा बनाकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करेगा।

कार्यक्रम संयोजक जगपाल यादव ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सेवा एवं समर्पण को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

कार्यशाला में नवनियुक्त क्षेत्रीय मंत्री सौरभ लोधी और नवनियुक्त क्षेत्रीय कार्यक्रम समिति सदस्य राजीव लोचन, पूर्व विधायक बीना भारद्वाज पूर्व जिला अध्यक्ष अभय गुप्ता मोहनलाल सैनी सुभाष भटनागर चित्रक मित्तल ब्लॉक प्रमुख अर्चना गंगवार मोहित सैनी रविंद्र सिंह रवि जगपाल सिंह यादव मोहन कुमार लोधी सुनीता सिंह सैनी आकाश सक्सेना सतनाम सिंह प्रदीप गुप्ता विवेक रुहेला कुंवर बहादुर पवन शर्मा नवदीप सैनी नरेंद्र सिंह वेद प्रकाश सागर रघुवीर जाटव कांता प्रसाद लोधी ऋषभ ठाकुर अनुभव शर्मा सुनील लोधी शुभम सक्सेना पूजा शर्मा श्वेता शर्मा अंकुश चौधरी शुभांक गंगवार अवधेश शर्मा आदि जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed