औरैया-त्योहारों आते ही औरैया नगर क्षेत्र के इलाके में मिठाई की दुकानों पर घट तौली एवं मिलावट खोरी का धंधा जोरों से शुरू हो गया है l लोग महंगाई और बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं त्योहारों का दस्तूर निभाते हुए मिठाई की खरीद करनी पड़ती है l लेकिन दुकानदार दुकानदार महंगी मिठाई जो 400 से लेकर ₹500 किलो बिक रही हैं उनमें डेढ़ सौ ग्राम का इसी भाव में मिठाईयां बेच रहे हैं इसका विरोध करने पर ऑटो पार्ट्स व्यवसाई धीरेंद्र पांडे निवासी आवास विकास कॉलोनी औरैया की झड़प संदीप स्वीट हाउस होम गंज के प्रोपराइटर प्रदीप इलाहाबादी की दुकान पर 1kg मिठाई खरीदी जिसमें डेढ़ सौ ग्राम का डिब्बा लगा दिया जब उन्होंने मना किया कि ₹400 किलो खरीदेंगे हमें तो 150 ग्राम मिठाई कम मिल रही है 150 ग्राम डिब्बे का वजन कम करना चाहिए l इस पर काफी विवाद हुआ तमाम लोगों को आज आने पर उन्हें एक किलो मिठाई दी गई lउन्होंने कहा आज ग्राहक महंगाई मार खा रहा है l इसके बाद कम तोली का शिकार हो रहे हैं उन्होंने बताया समाजसेवी टीम बनाकर अनैतिक कार्य करने वालों के खिलाफ मुहिम शुरू की जाएगी l जिससे आम नागरिक ठगी का शिकार ना हो इस विवाद के समय अजय वर्मा रामस्वरूप शिवरतन महेश सुरेश दीपक नदीम सहित तमाम लोग आ गए l

रिपोर्टर रजनीश कुमार

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed