रिपोर्ट-विशाल कसौधन



निचलौल। सरस्वती देवी महाविद्यालय, निचलौल में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई आचार्य रजनीश के मार्गदर्शन में “युवाओं में साइबर सुरक्षा की अनिवार्यता” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं माँ भारती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।


कार्यक्रम में महिला उप निरीक्षक वंदना कुमारी, महिला कांस्टेबल गुड़िया, कांस्टेबल अवनीश सिंह तथा साइबर सुरक्षा टीम थाना निचलौल से कांस्टेबल संजीव सिंह उपस्थित रहे। कांस्टेबल संजीव सिंह ने युवाओं को साइबर ठगी, फर्जी कॉल, OTP साझा न करने, मजबूत पासवर्ड रखने, संदिग्ध लिंक से बचने तथा ऑनलाइन बैंकिंग एवं डिजिटल भुगतान में सावधानी बरतने की जानकारी दी।


उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करनी चाहिए। महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी किसी भी सहायता के लिए महिला हेल्पलाइन 181, जबकि उत्तर प्रदेश में महिला हेल्पलाइन 1090 तथा आपात स्थिति में 112 नंबर पर संपर्क करने के लिए जागरूक किया गया।


कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने साइबर सुरक्षा से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा सरल एवं व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से समाधान किया गया। शिविर संचालक सैयद आलम अंसारी, सह शिविर संचालक विशाल कुमार कसौधन, उप प्रबंध निदेशक आदित्य सिंह, प्राचार्य सुनील पांडेय, उप प्राचार्य बृजेश उपाध्याय, देवेंद्र पांडेय, मनोज यादव, सर्वेश तिवारी, राम दरश, संदीप कुमार, प्रमोद शर्मा, अवनीश पांडेय, दिव्य दीपक, पल्लवी, पूनम सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं NSS स्वयंसेवकों की सक्रिय सहभागिता रही।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं आभार ज्ञापन के साथ हुआ।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *