रिपोर्ट अनिल यादव मव‌ई अयोध्या
एम डी न्यूज

मव‌ई ब्लाक क्षेत्र के रसूलपुर (कुशहरी) गांव में स्थित मंदिर परिसर पर भगवान श्रीकृष्ण की छठी के अवसर पर विशाल भंडारे और कीर्तन का आयोजन किया गया।इस भंडारे में हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद आयोजित होने वाले इस धार्मिक आयोजन में आसपास के दर्जनों गांवों से श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। देर शाम शुरू हुआ विशाल भंडारा देर रात तक चलता रहा। छठी उत्सव के मौके पर मंदिर परिसर को सुंदर ढंग से सजाया गया था। भगवान श्रीकृष्ण का खास श्रृंगार किया गया और विधि-विधान से उनकी पूजा की गई। भगवान की पूजा-आरती के बाद भंडारे के साथ-साथ भजन-कीर्तन आयोजन हुआ।
वही मौके पर पहुंचे रुदौली विधायक राम चंद्र यादव ने भी प्रसाद ग्रहण कर भगवान श्रीकृष्ण की आराधना की।उन्होंने बताया कि भंडारा एक लोकप्रिय धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम है जो भक्ति, सेवा और सामुदायिक एकता का प्रतीक है।भंडारा कराने से आध्यात्मिक लाभ और सामाजिक लाभ मिलते हैं, जिससे धार्मिक कार्यों में सफलता और जीवन में सुख-समृद्धि आती है, खासकर अन्न दान को सबसे महत्वपूर्ण दान माना गया है, जो जीवन के कष्ट दूर करता है। यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक समरसता का उत्कृष्ट उदाहरण बना। कार्यक्रम आयोजक दीपक विश्वकर्मा ने बताया कि बताया कि शुरुआत में वह अपने स्तर से जन्माष्टमी और भगवान श्रीकृष्ण की छठी पर भंडारे का आयोजन करते थे, लेकिन समय के साथ यह आयोजन पूरे गांव का उत्सव बन गया। अब गांव के लोग भी आयोजन में बढ़-चढ़कर सहयोग करते हैं।यह आयोजन धार्मिक आस्था और परंपरा के प्रति लोगों की श्रद्धा का प्रतीक है।उनके अनुसार मंदिर समिति पिछले कई वर्षों से इस महोत्सव को आयोजित कर रही है, और हर वर्ष यह आयोजन और भी भव्य होता जा रहा है।भक्तों ने कार्यक्रम की सफलता के लिए आयोजकों को धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम के दौरान हरिशंकर यादव,विकास कुमार ,निर्मल कुमार,दयाशंकर,नरेंद्र वर्मा,राजमन वर्मा,चंद्रेश कुमार,संतराम यादव, साक्षी,प्रिया,तनु,समेत सैकड़ों भक्त उपस्थित रहे।

1 view

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *