अयोध्या से एक ही परिवार पर दूसरी बार टूटा नदी का कहर
कुछ वर्ष पूर्व इसी स्थान पर जगराम के 30 वर्षीय पुत्र मंजीत की डूबने से हुई थी मौत

कोतवाली रूदौली क्षेत्र के अंतर्गत तराई क्षेत्र पसैया गांव के निकट सरयू नदी में बुधवार भैंस नहलाने गए नाना नाती की डूबकर मौत हो गई थी घटना की सूचना पर पहुंच एसडीएम रूदौली, तहसीलदार, सीओ रूदौली, कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक रूदौली, एवं चौकी प्रभारी शुजागंज मय पुलिस बल, एसडीआरएफ टीम गोताखोर के साथ शव को बरामद करने हेतु लगातार रेस्क्यू आपरेशन शुरू कर दिया था। लेकिन नाना नाती का शव बृहस्पतिवार को सुबह बरामद किया गया पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को कब्जे में ले पंचनामा भर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।
बताते चलें कि कल बुधवार को सडरी पसैया निवासी जगराम कोरी अपने नाती ईदगाहन रूदौली निवासी शिवा कोरी पुत्र भाईलाल के साथ भैंस नहलाने गए नाती की डूबने पर उनको बचाने के चलते नाना भी सरयू नदी में डूब गए थे। दोनों के शव बरामद करने हेतु तहसील एवं पुलिस प्रशासन द्वारा एसडीआरएफ टीम गोताखोर की मदद से निरंतर रेस्क्यु करने के बाद घटना के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को सुबह बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को कब्जे में ले पंचनामा भर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। वहीं लोगों ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व सरयू नदी में इसी जगह पर जगराम के 30 वर्षीय पुत्र मंजीत की डूबने से मौत हुई थी।एक ही परिवार में दुबारा हुई इस ह्रदयविदारक घटना ने ग्रामीणों को झकझोर दिया है।।

1 view

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *