
MD न्यूज़
जिला महाराजगंज
थाना बृजमनगंज
रिपोर्टर स्वामीनाथ कुमार
MD News बहुआयामी समाचार
आपराधिक घटनाओं की रोकथाम तथा चोरी की घटनाओं के अनावरण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बृजमनगंज पुलिस टीम द्वारा चोरी से संबंधित 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
वादी विनोद चौधरी की तहरीर पर मु0अ0सं0 216/2026, धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी का 01 जनरेटर एवं 01 सोलर पैनल बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।
पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा दिनांक 31.08.2026 की रात्रि में निर्माणाधीन धर्मकांटा से उक्त सामान चोरी कर नारायणपुर-राजनगर के बीच एक सुनसान मकान में छिपाकर रखना बताया गया। दिनांक 10.09.2026 को चोरी के माल को ठिकाने लगाने की योजना के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा उन्हें चोरी के माल सहित करीब 04:15 बजे गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता 1. अनूप अग्रहरि उर्फ छोटू पुत्र प्रमोद अग्रहरि, निवासी ग्राम बैसार, टोला कचुरहा, थाना बृजमनगंज, जनपद महराजगंज, उम्र 21 वर्ष। 2. अजय कुमार पाल पुत्र योगेन्द्र पाल, निवासी ग्राम बैसार, टोला कचुरहा, थाना बृजमनगंज, जनपद
महराजगंज, उम्र 24 वर्ष। 3. रविकान्त यादव पुत्र चन्द्रिका यादव, निवासी ग्राम बरगाहपुर, टोला पालजोत, थाना बृजमनगंज, जनपद महराजगंज, उम्र 19 वर्ष। 4. मिथलेश यादव उर्फ नेता पुत्र अच्छेलाल यादव, निवासी ग्राम बरडाड, टोला शिवकोट, थाना बृजमनगंज, जनपद महराजगंज, उम्र 21 वर्ष।
बरामदगी – 01 अदद जनरेटर – 01 अदद सोलर पैनल
अभियुक्तगण के विरुद्ध धारा 303(2), 317(2) बीएनएस के तहत विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
