MD NEWS बहुआयामी समाचार
रिपोर्ट जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख – रोहित जैन (दभेड़ी वाले) मुज़फ्फरनगर

बुढ़ाना (मुज़फ्फरनगर)। कस्बे के डाक बंगले स्थित मंदिर परिसर में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल की छठी पूजा का श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व भाजपा विधायक उमेश मलिक अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
छठी पूजा के अवसर पर मंदिर परिसर में लड्डू गोपाल का बेहद सुंदर एवं आकर्षक श्रृंगार किया गया। बाल गोपाल को नए वस्त्र पहनाकर मोर मुकुट से सजाया गया, जिसके दर्शन कर श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए।
इस अवसर पर पूर्व विधायक उमेश मलिक ने कहा कि जन्माष्टमी के बाद घर-घर में भगवान श्रीकृष्ण की छठी बड़ी श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई जाती है। बाल गोपाल को प्रसन्न करने के लिए श्रद्धालुओं द्वारा विभिन्न प्रकार के सात्विक व्यंजन तैयार कर उनका भोग लगाया जाता है। विशेष रूप से कढ़ी-चावल, मक्खन-मिश्री सहित अन्य प्रसाद श्रद्धापूर्वक अर्पित किए जाते हैं।
पूजा-अर्चना के उपरांत श्रद्धालुओं को कढ़ी-चावल का प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष मोनू मलिक, मंडल अध्यक्ष मोनू ठाकुर, कुलदीप बागड़ी, रामनरेश, सोनू, परविंदर पंवार सहित अन्य श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

1 view

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *