एम डी न्यूज़
रिपोर्टर गौरव सक्सेना बरेली।

बरेली में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक्स यूनियन के आह्वान पर आज शुक्रवार को सभी सार्वजनिक बैंकों में हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 5-डे वर्किंग की मांग को लेकर एक दिन की हड़ताल का ऐलान किया है। कर्मचरियों ने बताया कि यह हड़ताल सरकार की हठधर्मिता के खिलाफ की जा रही है। हड़ताल में पूर्व बैंक कर्मियों की भी मांग की गई है। इसमें सभी पेंशनभोगियों के लिए पेंशन अपडेशन और सुधार। सभी रिटायर कर्मचारियों के लिए एक समान महंगाई भत्ता लागू करने की मांग की। एन पी एस के तहत आने वाले कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम में स्विच करने का विकल्प देने की मांग की है।हड़ताली कर्मचारियों ने 5-डे वर्किंग की मांग पूरी नहीं करने पर वित्त मंत्री का इस्तीफा मांगा। इंडियन बैंक की सिविल लाइंस शाखा पर जोरदार नारेबाजी की गई।
रिपोर्टर गौरव सक्सेना एम डी न्यूज़ बरेली।

1 view

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *