कौशाम्बी : पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पुनवार गांव में 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए 25 वर्षीय अली हुसैन की शुक्रवार सुबह प्रयागराज के स्वरूपरानी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
बताया गया कि 8 सितंबर की शाम अली हुसैन अपने घर की छत पर टहल रहा था। इसी दौरान छत के ऊपर से गुजर रही 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से प्रयागराज के स्वरूपरानी अस्पताल रेफर किया गया था।
परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान अली हुसैन ने दम तोड़ दिया।
ग्रामीणों का आरोप है कि घरों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन लंबे समय से हादसे का खतरा बनी हुई है। खास बात यह है कि हादसे वाली जगह के पास ही एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय भी संचालित होता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य के अनुसार, तार को हटाने या सुरक्षित दूरी पर कराने को लेकर कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।

2 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed